रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी ने रांची यूनिवर्सिटी समेत झारखंड के सातों विश्वविद्यालयों में 23 अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें रजिस्ट्रार, फाइनेंस अफसर, परीक्षा नियंत्रक और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद शामिल हैं।
अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी तीन अक्टूबर से तीन नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह नवंबर को शाम पांच बजे तक है। अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। 55 साल से कम उम्र के अभ्यर्थियों की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जायेगी।
इन विश्वविद्यालयों के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति
रांची यूनिवर्सिटी: 4 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित। इनमें रजिस्ट्रार-फाइनेंस अफसर के 1-1 और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद शामिल हैं।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग: दो पदों के लिए आवेदन आमंत्रित। इनमें रजिस्ट्रार और फाइनेंस अफसर पद के लिए एक-एक पद शामिल हैं।
सिद्दो कान्हू यूनिवर्सिटी दुमका: 5 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित। इनमें रजिस्ट्रार, फाइनेंस अफसर, परीक्षा नियंत्रक के एक-एक और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के दो पद शामिल हैं।
नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी मेदिनीनगर : चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित। इनमें रजिस्ट्रार, फाइनेंस अफसर, परीक्षा नियंत्रक और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के एक-एक पद हैं।
कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा: तीन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित। इनमें फाइनेंस अफसर के एक पद और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के दो पद शामिल हैं।
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी: तीन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित। इनमें रजिसट्रार, फाइनेंस अफसर और परीक्षा नियंत्रक के एक-एक पद हैं।
विनोद बिहारी महतो यूनिवर्सिटी धनबाद : दो पदों के लिए आवेदन आमंत्रित। इनमें परीक्षा नियंत्रक और फाइनेंस अफसर के एक-एक पद हैं।









