सीके नायडू ट्रॉफी में रोबिन मिंज का नाबाद शतक

2 Min Read

ओडिशा के खिलाफ झारखंड मजबूत स्थिति में

रांची। झारखंड के अगले धोनी कहे जाने वाले रोबिन मिंज सीके नायडू ट्रॉफी में ओडिसा के खिलाफ 165 गेंदों पर 171 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। उनके शतक की बदौलत मैच में झारखंड ने ओडिशा पर शानदार बढ़त ले ली है।

ये चार दिवसीय मैच ओडिसा के वीर सुरेंद्र साई स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन था। पारी की शुरुआत झारखंड के सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन औऱ शरनदीप सिंह ने की। झारखंड को पहला झटका शरनदीप सिंह के रूप में लगा, जो 15 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गये।

इसके बाद 48वें ओवर में झारखंड ने अपना दूसरा विकेट शिखर मोहन के रूप में खोया, जो 131 गेंदो में 56 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। इसके बाद क्रीज पर रोबिन मिंज की एंट्री हुई। रोबिन क्रीज पर आते ही आक्रामक रुप में दिखे। उन्होंने अपना अर्धशतक मात्र 39 गेंदो में पूरा किया।

जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, रोबिन की बल्लेबाजी औऱ भी विस्फोटक होती चली गई। दूसरे दिन का खेल ख्तम होने से पहले उन्होंने 19 चौकों और 9 छक्कों की मद्द से 165 गेंदों में 171 रन बनाए। दूसरे दिन के अंत में झारखंड का स्कोर 372/2 है और झारखंड ने ओडिसा से 204 रनों का लीड ले ली है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं