शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंजीनियर सत्येंद्र सेठ को मिला कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड

2 Min Read

रांची : बिहार के रोहतास जिले के लाल इंजीनियर सत्येंद्र सेठ को डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान “कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड” दिया गया है। नई दिल्ली स्थित विश्व युवा केंद्र में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के मौके पर कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था, जहां रोहतास के लाल इंजीनियर सत्येंद्र सेठ को उनके बेहतरीन कामों के लिए सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में गोपाल राय (पर्यावरण मंत्री, दिल्ली सरकार), राजीव गांधी विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश के कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा तथा सभी 28 राज्यों के प्रतिनिधियों के अलावा नेपाल,बांग्लादेश,मलेशिया,सिंगापुर से भी डेलीगेट कार्यक्रम में शामिल हुए। तालियों की गूंज के बीच इंजीनियर सेठ को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर “कलाम यूथ अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में किया है उल्लेखनीय काम

गौरतलब है कि इंजीनियर सेठ बिहार और झारखंड  के ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को  निशुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन, सेमिनार और वेबिनार के जरिये स्पोकेन इंग्लिश, कंप्यूटर एजुकेशन, करियर गाइडेंस, इंटरनेट एजुकेशन और डिजिटल शिक्षा प्रदान करते हैं।  

श्री सेठ मूल रूप से रोहतास  जिले के  चेनारी प्रखंड के तेलारी गांव के निवासी हैं। इस मौके पर  श्री सेठ ने अपने संबोधन में  युवाओं से स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देने की अपील किया। उन्होंने कहा कि ये केवल मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि उनके विजन का सम्मान है। उन्होंने अपना अवॉर्ड अपनी जन्मभूमि ग्राम तेलारी को समर्पित किए जहा से उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य का शुभारंभ किया था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं