मामूली विवाद में पड़ोसी ने उठाया खौफनाक कदम, 2 सगे भाइयों को चाकू से गोदा; एक की मौत [In a minor dispute, the neighbor took a dreadful step, stabbed two real brothers with a knife; death of one]

3 Min Read

दिल्ली, एजेंसियांदिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोविंदपुरी इलाके में टॉयलेट को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में पड़ोसियों ने 2 भाइयों पर चाकू से हमला किया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई की हालत गंभीर है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए आरोपी पड़ोसियों को हिरासत में ले लिया है।

टॉयलेट को लेकर हुए विवाद में गोदा चाकू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसियों के बीच टॉयलेट की सफाई को लेकर विवाद शुरू हुआ था। लेकिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ पहुंची। इसी बीच पड़ोसियों ने 2 भाई सुधीर और प्रेम पर चाकू से वार कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। इनमें से सुधीर की मौत हो गई और प्रेम की हालत गंभीर बनी हुई है। इस झगड़े में उनका एक दोस्त सागर भी जख्मी हो गया। हालांकि, इलाज के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12 बजकर 07 मिनट पर गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल आई। इसमें बताया गया कि 2 पड़ोसियों के बीच लड़ाई हो रही है। दोनों पक्ष पड़ोसी हैं और किराए के मकानों में रहते हैं। दोनों एक ही कॉमन टॉयलेट का इस्तेमाल करते थे। इस दौरान पुलिस को जानकारी दी गई कि दोनों पक्षों में हुई लड़ाई में कुछ लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें सुधीर, उनका भाई प्रेम और दोस्त सागर शामिल हैं, जिन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके बाद फिर सुबह लगभग 3:00 बजे एक MLC कॉल के जरिए पुलिस को जानकारी मिली कि घाटल सुधीर की मौत हो गई है। साथ ही प्रेम की हालत भी नाजुक है, उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि अस्पताल ने उनके दोस्त सागर को डिस्चार्ज कर दिया है। बता दें कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भीकम सिंह, उनकी पत्नी मीणा और 3 बेटों को हिरासत में ले लिया है। उनके तीनों बेटों में 20 साल का संजय, 18 साल का राहुल और एक नाबालिग शामिल है।

इसे भी पढ़ें

JMM लोकपाल केस को लेकर दिल्ली HC में 16 अप्रैल 2025 को होगी सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं