गडकरी ने सड़क सुरक्षा को लेकर दी अहम सलाह
नई दिल्ली,एजेंसियां। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्कूल बच्चों को रोड सेफ्टी रूल्स सिखाए, गडकरी ने सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान बताया कि देश में हर साल 1.8 लाख सड़क दुर्घटनाओं में मौतें होती हैं, जिनमें 10,000 से अधिक बच्चे शामिल हैं।
गडकरी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाए और माता-पिता से भी अपील की कि वे बच्चों को सुरक्षित वाहन चलाने के नियम सिखाएं। बच्चों का वैलिड लाइसेंस बनने के बाद ही उन्हें गाड़ियां दें। उन्होंने कहा कि रोड एक्सीडेंट में मरने वालों में तकरीबन 35 हजार लोग ऐसे थे जो बिना वैलिड लाइसेंस के गाड़ी चला रहे थे।
इसे भी पढ़ें






