। वैदिक पंचांग । दिनांक – 27 जनवरी 2025[। Vedic Almanac।Date 27 january 2025]

4 Min Read

️ दिनांक – 27 जनवरी 2025
️ दिन – सोमवार
️ विक्रम संवत – 2081
️ शक संवत -1946
️ अयन – उत्तरायण
️ ऋतु – शिशिर ॠतु
️ मास – माघ
️ पक्ष – कृष्ण
️ तिथि – त्रयोदशी रात्रि 08:34 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
️ नक्षत्र – मूल सुबह 09:02 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा
️ योग – हर्षण 28 जनवरी रात्रि 01:57 तक तत्पश्चात वज्र
️ राहुकाल – सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक
️ सूर्योदय 06:28
️ सूर्यास्त – 05:24
दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
व्रत पर्व विवरण – सोमप्रदोष व्रत मासिक शिवरात्रि
विशेष- त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

27 जनवरी को इतना करने से आर्थिक परेशानी होगी दूर

मौनी अमावस्या

29 जनवरी 2025 बुधवार को मौनी अमावस्याव है उस दिन प्रयाग में स्नान की तिथि है| आप सब प्रयाग तो नहीं जाओगे पर अपने घर पे ही उस दिन स्नान करते समय –
ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा | ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा |
ये मंत्र बोलकर उबटन जो बापूजी ने बताया था उस उबटन को शरीर पर लगाकर स्नान करें तो गंगा स्नान का पुण्य मिलता है | अमावस्या के दिन तो जरुर करें | उस दिन गीता का सातवाँ अध्याय का पाठ करें और भगवान ने धन दिया है तो उस दिन घर में आटे की, बेसन की २ – ४ किलो मिठाई बना ले और गरीब बच्चे-बच्चियों में बाँट आयें, अपने पितरो के नाम दादा, दादी, नानी उनके नाम से बाँट कर आ जायें |

धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए

हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।
सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।
विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।

आहुति मंत्र

१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः
२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः

मौनी अमावस्या का मंत्र

भविष्योत्तर पुराण में बताया है कि माघी अमावश्या के दिन अगर भगवान ब्रम्हाजी का कोई पूजन करे, श्लोक और गायत्री मंत्र बोलकर जो ब्रम्हाजी को नमन करते हैं और थोड़ी देर शांत बैठे और फिर गुरुमंत्र का जप करें तो उनको विशेष लाभ होता है | जो भाई-बहन जो सत्संग में आते हैं वो दैवी सम्पदा पायें और लौकिक सम्पदा भी पायें | किसी के सिर पे भार न रहें | दैवी सम्पदा से खूब धनवान हों और लौकिक धन की भी कमी न रहें |

मंत्र इस प्रकार है –

स्थानं स्वर्गेथ पाताले यन्मर्ते किंचिदत्तंम | तद्व्पोंत्य संधिग्धम पद्मयोंने प्रसादत: ||

गायत्री मंत्र –

ॐ भू भुर्व: स्व: तत सवितुर्वरेण्यं | भर्गो देवस्य धीमहि | धियो यो न: प्रचोदयात् ||

नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए

घर में हर अमावस्या अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

ll वैदिक पंचांग ll 25 जनवरी 2024 [ll Vedic Almanac ll 25 January 2024]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं