रांची। भारतीय एथलेटिक्स संघ नई दिल्ली की ओर से चौथी इंडियन ओपन जैवलिन थ्रो अंडर-18 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में जामताड़ा की सविता मुर्मू ने 40.47 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में 46 मीटर के साथ राजस्थान की नीलम चौधरी ने स्वर्ण व 40.59 मीटर के साथ मध्यप्रदेश की शिवानी पटेल ने रजत पदक जीता।
इनके अलावा बालक वर्ग में साहेबगंज के विवेक यादव बालक अंडर-18 जैवलिन थ्रो में चौथे स्थान पर रहे। इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक, जेएए अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडे सहित अन्य ने बधाई दी।






