भोपाल, एजेंसियां : मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारकों की सूची से गायब हैं जबकि कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को इस सूची में जगह दी गई है।
सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार की रात प्रदेश के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं।
बता दें कि साल 2003 विधानसभा चुनाव में जिस उमा भारती ने पार्टी को राज्य में चुनाव जीताने में अहम भूमिका निभाई थी, वो साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी चुनावी रैली में नजर नहीं आ रही थीं।
इस महीने की शुरुआत में उमा भारती ने कहा था कि वह अगले दो वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ेंगी और वो गंगा नदी के पुनर्जीवन के लिए काम करेंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी।
इसे भी पढ़ें
भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन