Monday, October 20, 2025

रूस के कई क्षेत्रों में यूक्रेन ने किया ड्रोन से हमला: रूस का रक्षा मंत्रालय [Ukraine carried out drone attacks in several areas of Russia: Russian Defense Ministry]

- Advertisement -

कीव, एजेंसियां। रूस के कई क्षेत्रों पर यूक्रेन की सेना ने रात भर ड्रोन से हमला किया। रूसी अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ने अनेक क्षेत्रों में 75 ड्रोन को ‘‘बीच में ही नष्ट’’ कर दिया।

ये ड्रोन बेलगोरोड, क्रास्नोडार, कुर्स्क, ओर्योल, रोस्तोव, वोरोनिश और रियाजान सहित कई क्षेत्रों में दागे गए जो यूक्रेन की सीमा से लगते इलाके हैं। बयान में कहा गया कि इनमें से एक ड्रोन को आजोव सागर पर मार गिराया गया।

मंत्रालय के अनुसार, रूस के रोस्तोव क्षेत्र में 36 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। रोस्तोव के गवर्नर वसीले गोलुबेव ने ऑनलाइन जारी कर एक बयान में कहा कि यूक्रेन ने इस क्षेत्र पर कुल 55 ड्रोन से हमला किया था।

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इनमें से कितने ड्रोन को मार गिराया गया और कितने अपने लक्ष्य तक पहुंचे।

गवर्नर ने बताया कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में मोरोजोवस्क और कामेन्स्की जिलों में स्थित मालगोदामों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं यूक्रेन के ‘जनरल स्टाफ’ ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यूक्रेनी सेना ने मोरोजोवस्क में एक हवाई अड्डे पर हमला किया।

साथ ही बेलगोरोद, कुर्स्क और रोस्तोव क्षेत्रों में ईंधन डिपो को भी नष्ट कर दिया। इस बीच, यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को कहा कि रूस ने रात में यूक्रेन पर 29 शाहीद ड्रोन और चार मिसाइलों से हमला किया।

इसे भी पढ़ें

रूस ने यूक्रेन पर 24 घंटे में 55 एयरस्ट्राइक कीं, 11 की मौत, 43 से ज्यादा घायल

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories