कोलकाता, एजेंसियां। BJP ऑफिस के हॉल में बैठकर पार्टी कार्यकर्ता खाना खा रहे हैं। एक ठेले पर बड़े-बड़े बर्तनों में 150 से ज्यादा लोगों के लिए खाना आया है।
कार्यकर्ता यहीं गद्दे बिछाकर परिवार के साथ सोते भी हैं। उनका आरोप है कि चुनाव के नतीजे आने के बाद TMC नेता उनके घर जला रहे हैं। इसलिए वे जान बचाने के लिए परिवार के साथ भागकर यहां आ गए हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने 10 जून से कोलकाता BJP ऑफिस में शरण ली हुई है। ये सभी साउथ और नॉर्थ-24 परगना से आए हैं।
साउथ-24 परगना से आए गोपाल मंडल बताते हैं, ‘TMC नेताओं ने मुझ पर हमला किया। मेरे घर पर पत्थर फेंके। वो धमकी दे रहे थे कि मेरी जान ले लेंगे।’
BJP कार्यकर्ताओं ने मीडिया को बताया कि हर जिले में TMC के लोग हमला कर रहे हैं। कई जगह पार्टी दफ्तर तोड़ दिया।
BJP वर्कर्स के घरों में ताला लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी।
170 से ज्यादा बीजेपी कार्यालय में छिपे हैं
करीब 170 BJP कार्यकर्ता कोलकाता के 6 मुरलीधर सेन रोड और साउथ 24 परगना के बरईपुर में रह रहे हैं। पार्टी दफ्तर में ही उनके लिए रहने और खाने-पीने का इंतजाम है।
BJP लीडर और नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले में राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर दखल देने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें