Wednesday, July 30, 2025

झारखंड में होलिका दहन नहीं करते, फगुआ काटते हैं आदिवासी

सेमल का पेड़ जलाने का है रिवाज

रांची: झारखंड के आदिवासी समुदायों में भी होली को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। साथ ही होलिका दहन को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गयी हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आदिवासी समुदाय के लोग होलिका दहन नहीं करते, बल्कि फगुआ काटते हैं।

फिर इसके अगले दिन शिकार पर निकलते हैं।  खास तौर पर झारखंड का उरांव जानजातीय समाज इस परंपरा का निर्वहन सदियों से करता आ रहा है। झारखंड के प्रसिद्ध मानवशास्त्री डॉ करमा उरांव बताते हैं कि सरकार के वन्य जीवों के संरक्षण  की कोशिशों के बाद अब परंपरा में बदलाव हुआ है।

अब फगुआ काटने के बाद वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प लिया जाता है। डॅा उरांव बताते हैं कि उरांव जनजाति में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। बताते चलें कि अलग-अलग आदिवासी समुदाय में होली और होलिका दहन की अलग-अलग परंपरा है।

मुर्गे की बलि की भी है प्रथा

फाल्गुन पूर्णिमा की रात शुभ मुहूर्त में गांव के पाहन द्वारा सेमल या एरंड की डालियों पर घास-पुआल लपेट कर उसे जलाया जाता है। जलती हुई डालियों को गांव के लोग तलवार या दूसरे धारदार हथियारों से काटते है।

पूजा के दौरान मुर्गे की बलि दी जाती है। फाग जलने से उठने वाले धुएं की दिशा देखकर पाहन और बड़े-बुजुर्ग ये बता देते हैं कि इस साल मॉनसून में बारिश कैसी होगी। आदिवासी समाज में फगुआ काटने के बाद सामूहिक नाच-गान भी होता है।

अलग-अलग समुदाय में भिन्न-भिन्न परंपरा

झारखंड के अलग-अलग आदिवासी समुदाय में भिन्न-भिन्न प्रकार से होलिका दहन मनाने की परंपरा है। पूरे देश में होलिका दहन को लेकर भक्त प्रह्लाद, राजा हिरण्ययकश्यप और उसकी बहन होलिका से जुड़ी कहानी प्रचलित है। परंतु जनजातीय समाज की मान्यताएं अलग-अलग हैं।

उनके बीच कई अलग-अलग कहानियां प्रचलित हैं। एक प्रमुख कहानी है कि प्राचीन काल में जब जनजातीय समाज शिकार पर आश्रित था। उस वक्त शिकार के दौरान रास्ते में एक बड़ा सांप मिला। जिसे सांसूडी कहते हैं। सांसूडी अपने सांस से ही जानवरों और लोगों को खींचकर अपना निवाला बनाता था।

  फिर एक महिला के सुझाव पर धधकती आग लेकर वे निकले। जैसे ही महिला आग को माथे पर लेकर से रास्ते से गुजरने लगी, तो उस सांप ने उसे अपनी ओर खींच लिया। उसके बाद आग और राख से सांप अंधा हो गया। फिर लोगों ने उसे मार दिया। सांप सेमल के पेड़ पर रहता था।

आदिवासियों ने उस पेड़ में सूखे खैर बांधकर आग लगा दी, ताकि कोई दूसरा सांप अगर हो, तो वह भी मर जाये।। इसलिए फाल्गुन पूर्णिमा के दिन आदिवासियों में सेमल की डाली पर खैर बांधकर जलाने की परंपरा है। इसलिए फाग के दिन आदिवासियों में सेमल की डाली पर खैर बांधकर जलाने की परंपरा है। कुछ समुदायों में जलती आग में सांप की आहूति भी दी जाती है।

भगवान शंकर से भी जुड़ी है कहानी

एक अन्य कहानी भी प्रचलित है। कहा जाता है कि प्राचीन समय में सारू पहाड़ पर एक सेमल का पेड़ था। उस पेड़ पर दो राक्षस रूपी गिद्ध सोनो और रूपो रहते थे। दोनों मनुष्य के छोटे-छोटे बच्चों को अपना आहार बना लेते थे। इससे परेशान होकर लोगों ने भगवान शंकर से विनती की।

महादेव ने इन गिद्धों को मारने के लिए लोहार से 12 मन का धनुष और नौ मन का तीर बनाने के लिए कहा। ठीक फागू चंदो अर्थात फाल्गुन पूर्णिमा के दिन एक मचान बनाकर भगवान महादेव वहां बैठ गये और पूर्णिमा की चांद की रोशनी से देखकर पेड़ पर बैठे दोनों गिद्धों को मार गिराया।

उस सेमल के पेड़ पर और कोई राक्षस ना रह सके, इसके लिए गांव वालों ने सेमल के पेड़ को आग लगाकर जला दिया। राक्षसों के मारे जाने की खुशी में गांव वालों ने दूसरे दिन जमकर उत्सव मनाया। उसके बाद से ही फाल्गुन पूर्णिमा दिन सेमल के पेड़ को जलाने और दूसरे दिन उत्सव मनाने की परंपरा की नींव पड़ी। यह आज भी जारी है।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मॉनसून का प्रकोप: हिमाचल से लेकर मध्य प्रदेश तक तबाही का मंजर

Monsoon fury: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसूनी बारिश ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश...

Nitish Kumar masterplan: नीतीश कुमार का मास्टरप्लान: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को मात देने की तैयारी!

Nitish Kumar masterplan: पटना, एजेंसियां। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में केवल तीन महीने का समय बाकी है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

TVF Pitchers: टीवीएफ की ‘पिचर्स’ ने IMDb पर 9.1 रेटिंग से मचाया धमाल, बिना ड्रामा के दिल छूने वाली...

TVF Pitchers: मुंबई, एजेंसियां। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और कुछ शोज ने दर्शकों के दिलों में...

PM Modi: नेहरू का नाम लेते ही बिफरी कांग्रेस, बोली- पीएम मोदी और शाह को है ‘OCD’

PM Modi: नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री...

AG Co-operative: CID ने शुरू की एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी जमीन घोटाले की जांच

AG Co-operative: रांची। झारखंड सीआइडी ने एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी कडरू में जमीन घोटाला और धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज...

Gambhir: भारत के हेड कोच और क्यूरेटर के बीच बहस, ओवल की पिच को लेकर खुश नहीं हैं गंभीर

Gambhir: इंग्लैंड से 5वां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन, एजेंसियां। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को द ओवल क्रिकेट स्टेडियम...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद में, डीसी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

Draupadi Murmu: धनबाद। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही...

Rape Case revealed: 14 साल की बच्ची बनी मां, तो दुष्कर्म का हुआ खुलासा

Rape Case revealed: रांची। राजधानी रांची में एक सनसनीखेज दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ है। एक 14 साल की बच्ची जब मां बनी, तब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories