जमशेदपुर, एजेसियां: जमशेदपुर से ओडिशा के बरहमपुर के बीच पटरी पर बहुत जल्द वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। इसके लिए आज रविवार को रेलवे की ओर से ट्रायल रन किया गया।
यह ट्रेन सुबह 5:27 मिनट पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 से चली और चाईबासा के रास्ते बरहमपुर तक इसका ट्रायल रन किया गया।
ब्रहमपुर से वापस टाटा पहुंचेगी तब होगा ट्रायल पूरा
वंदे भारत ट्रेन सुबह 5:27 मिनट को चीफ लोको पायलट पी.के शेट्टी और तके.पी बाहदरो सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में रवाना की गई। यह ट्रेन रात के 11:30 बजे वापस टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी तब इसका ट्रायल रन पूरा होगा।
टाटानगर स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रायल रन के दौरान सेफ्टी के अलावा सभी चीजों की जांच की जाएगी। सभी मानक सही पाए जाएंगे तब जाकर ट्रायल रन को सफल माना जाएगा।
15 सितंबर को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करने के लिए जमशेदपुर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से टाटा से बरहमपुर और टाटा पटना को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
वहीं पीएम मोदी संताल परगाना में तीन वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। इनमें देवघर से बनारस वंदे भारत ट्रेन, गोड्डा से रांची वंदे भारत ट्रेन और भागलपुर से हावड़ा वाया दुमका वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
इन ट्रेनों के शुभारंभ को लेकर लगातार युद्धस्तर पर स्टेशन पर तैयारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
15 सितंबर को झारखंड दौरे पर आयेंगे पीएम मोदी, 2 वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी