Mumbai-Ahmedabad bullet train project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्टो में दूसरा टनल ब्रेकथ्रू सफल

2 Min Read

Mumbai-Ahmedabad bullet train project

मुंबई, एजेंसियां। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णजव ने जानकारी दी है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्टई का दूसरा टनल ब्रेकथ्रू सफल रहा। जब किसी सुरंग के दोनों सिरों से हो रही खुदाई के सिरे बीच में मिल जाते हैं, तो इसे टनल ब्रेकथ्रू कहते हैं। टनल निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव ब्रेकथ्रू है। ये प्रोजेक्टण की सटीकता और सफलता को दर्शाता है।

454 मीटर लंबी है सुरंग

MT-6 नामक ये सुरंग 454 मीटर लंबी और 14.4 मीटर चौड़ी है। MT-6 टनल में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की अप और डाउन दोनों पटरियां होंगी।

ये MT-6 टनल ब्रेकथ्रू मुंबई के पालघर जिले में सफल हुआ है। ये एक महीने में दूसरा सफल टनल ब्रेकथ्रू है।
इस MT-6 टनल ब्रेकथ्रू के लिए न्यूब ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड यानी ड्रिल एंड कंट्रोल्ड ब्लाास्टिंग तकनीक का इस्ते माल किया गया।

508 किमी लंबी है पूरी परियोजना

मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ने वाली 508 किलोमीटर लंबी रेलवे परियोजना गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरती है।

मुंबई-अहमदाबार भारत की एकमात्र हाई-स्पीड रेल परियोजना है जिसे बुलेट ट्रेनों को 320 किमी प्रति घंटे की गति से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।

पाल घर में बन रहे 7 टनल

अभी महाराष्टन के पालघर में 7 बुलेट ट्रेन सुरंगों का निर्माण कार्य चल रहा है।
MT-6 टनल की खुदाई का काम 12 महीने के अंदर पूरा हो गया।

Share This Article
Exit mobile version