Travel Destinations: दक्षिण भारत के खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन: हिल स्टेशन और प्राकृतिक सुंदरता की 10 शानदार जगहें

3 Min Read

Travel Destinations:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर इस साल साउथ इंडिया घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन सही लोकेशन तय नहीं कर पा रहे हैं, तो यहां आपको दक्षिण भारत के कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन और ट्रैवल स्पॉट्स के बारे में जानकारी दी जा रही है। दक्षिण भारत न केवल प्राकृतिक खूबसूरती, बल्कि अपने मंदिरों, झरनों, कॉफी बागानों और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। आइए जानते हैं 10 खास जगहें जो आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं।

मुन्‍नार (केरल)

मुन्‍नार को “साउथ इंडिया का स्विट्जरलैंड” कहा जाता है। यहां की हरी-भरी चाय बागान, ठंडी हवाएं और धुंध से ढके पहाड़ हर सैलानी का दिल जीत लेते हैं। यह जगह खासकर गर्मियों में कपल्स और नेचर लवर्स के लिए आदर्श है।

ऊटी (तमिलनाडु)

ऊटी को “किंग ऑफ हिल्स” कहा जाता है। नीलगिरी माउंटेन रेलवे, ऊटी झील और बॉटनिकल गार्डन इसे पूरे साल घूमने लायक बनाते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और ठंडी हवाओं का यह संगम हर ट्रैवलर को आकर्षित करता है।

कूर्ग (कर्नाटक)

कूर्ग, जिसे “काफी लैंड ऑफ इंडिया” कहा जाता है, कॉफी बागानों, झरनों और कोडावा संस्कृति का अद्भुत मिश्रण पेश करता है। यहां नेचर, एडवेंचर और कल्चर का परफेक्ट संगम मिलता है।

कोडाईकनाल (तमिलनाडु)

कोडाईकनाल को “प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन” कहा जाता है। इसकी झीलें, हरी घाटियां और खूबसूरत व्यू पॉइंट्स इसे हर सैलानी की लिस्ट में शामिल करते हैं।

येरकौड़ (तमिलनाडु)

यह छिपा हुआ हिल स्टेशन शेरवॉय हिल्स में स्थित है। येरकौड़ अपने शांत वातावरण और कॉफी बागानों के लिए मशहूर है। यह जगह प्राकृतिक सुकून और एडवेंचर दोनों के लिए परफेक्ट है।

वायनाड (केरल)

वायनाड मसालों की खेती, झरनों और प्राचीन गुफाओं के लिए जाना जाता है। खासकर नवंबर और सर्दियों में यह जगह घूमने का खास अनुभव देती है।

चिकमंगलूर (कर्नाटक)

चिकमंगलूर को “काफी लैंड ऑफ साउथ इंडिया” कहा जाता है। यहां हरियाली, झरने और शांत झीलें शहर की भागदौड़ से दूर सुकून भरा माहौल देती हैं।

कुन्नूर (तमिलनाडु)

कुन्नूर शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की चाय बागान, ठंडी हवाएं और कॉलोनियल आकर्षण इसे प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर चाहने वालों के लिए खास बनाते हैं।

इडुक्की (केरल)

इडुक्की अपने घने जंगलों, मसाले की खेती और खूबसूरत बांधों के लिए जाना जाता है। यह एक बेहतरीन ऑफबीट डेस्टिनेशन है और इको-टूरिज्म के लिए मशहूर है।

अराकू वैली (आंध्र प्रदेश)

अराकू वैली पहाड़ियों और कॉफी बागानों से घिरी हुई एक शांत जगह है। यहां का ट्राइबल कल्चर और प्राकृतिक सुंदरता यात्रियों को एक अलग ही अनुभव देती है।

इसे भी पढ़ें

Traveling: घूम नहीं पा रहे काशी? इन तस्वीरों में करें गंगा घाटों की वर्चुअल यात्रा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं