Monday, October 20, 2025

इस नवरात्र में ट्रांसपोर्ट नगर हो जायेगा शुरू [Transport Nagar will start this Navratri]

- Advertisement -

रांची में मालवाहक वाहनों की एंट्री पर लगेगी रोक, सीएम ने दिया ये निर्देश

रांची। नवरात्र में रांची के ट्रांसपोर्टरों को राज्य के पहले ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात मिलेगी। कांके के सुकुरहुटू में निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर का काम अंतिम चरण में है।

अगले 15 दिनों में बचे हुए कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवरात्र में ही ट्रांसपोर्ट नगर को हैंडओवर लेने का निर्देश दिया है।

अधिकारी हुए रेस

इसे देखते हुए अधिकारी रेस हो गए हैं। नगर विकास सचिव सुनील कुमार ने ट्रांसपोर्ट नगर के कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने निर्माण एजेंसी केएमवी और जुडको के प्रतिनिधियों को कहा कि डीपीआर के तहत जितने कार्य करने हैं, उसे हर हाल में पूरा करें।

जुडको के पदाधिकारियों से कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के रखरखाव और संचालन की नीति एवं प्रक्रिया जल्द से जल्द तैयार करें, ताकि ट्रांसपोर्ट नगर के उद्घाटन के साथ ही यहां भारी, मध्यम और छोटे ट्रक लगने शुरू हो जाए।

112 करोड़ की लागत से बन रहा पहला फेज

दरअसल, ट्रांसपोर्ट नगर के पहले फेज का निर्माण 112 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है।

तीन मंजिले ट्रांसपोर्ट नगर में छोटे से बड़े ट्रकों को लगाने के लिए प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है। यहां कुल 424 वाहनों को खड़ा करने के लिए प्लेटफॉर्म बनाया गया है।

22 मीटर लंबे ट्रक के लिए 95 प्लेटफॉर्म, 18 मीटर लंबा 11 प्लेटफॉर्म बना हैं। 16 मीटर लंबा 27 प्लेटफॉर्म बना है।

इसके अलावा 179 बड़े और 50 छोटे वाहनों को खड़ा करने के लिए प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। बाहर से आने वाले वाहनों का माल रखने के लिए दो लेवल के वेयर हाउस भी बनाए गए हैं।

वेयर हाउस-1 6,176 वर्ग मीटर और वेयर हाउस-2 3900 वर्ग मीटर का है। बाहर से आने वाले वाहनों का माल भी इसी वेयर हाउस में खाली होगा।

इसके बाद ट्रांसपोर्टर छोटे वाहनों से गंतव्य तक ले जाएंगे। ट्रांसपोर्ट नगर खुलने से मिलेगी बड़ी राहत ट्रांसपोर्ट नगर खुलने के बाद शहर में बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

बड़े मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होगा तो धूल-धुआं से मुक्ति मिलेगी। हवा भी स्वच्छ होगी। नो एंट्री खुलते ही रातू रोड, बूटी मोड़ से बरियातू रोड, कोकर-कांटाटोली रोड में लंबा जाम लगता है, वह समाप्त होगा।

शहर में ट्रकों का प्रवेश नहीं होने से दुर्घटना में भी कमी आएगी। अभी रात और सुबह में ट्रक की चपेट में आने से प्रतिमाह औसतन 10 मौत होती है। रिंग रोड से वाहनों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। ड्राइवर-खलासी के लिए होगी डोरमेट्री, फूड कोर्ट भी ट्रांसपोर्ट नगर की तीन मंजिली बिल्डिंग में ट्रांसपोर्टरों के अलावा ड्राइवर-खलासी के लिए काफी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

ट्रांसपोर्टरों के लिए 16 कार्यालय बनाए गए हैं। ड्राइवर और खलासी के लिए 180 बेड का डोरमेट्री होगी, जहां वे आराम कर सकेंगे। 150 लोगों के बैठने की क्षमता वाला फूड कोर्ट होगा।

इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 2 वेट ब्रिज, सर्विस स्टेशन बनाए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारों ओर सीसीटीवी कैमरा, वाई-फाई सहित वॉच टावर की सुविधा भी दी गई है।

सीवरेज-ड्रेनेज और पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था की गई है। यहां मनोरंजन के लिए भी कई साधन उपलब्ध कराए गए हैं। चारों ओर पौधे लगाए गए हैं।

जल्द शुरू होगा फेज 2 का निर्माण

ट्रांसपोर्ट नगर के फेज टू का भी निर्माण होना है। इसके लिए भी जुडको द्वारा टेंडर किया जा रहा है।

फेज टू बनने के बाद माल लोडिंग-अनलोडिंग के सभी कार्य वहीं से होंगे। शहर में ट्रकों का प्रवेश बंद होगा।

इसे भी पढ़ें

Ranchi Outer Ring Road [रांची आउटर रिंग रोड]-जानियें किन गांवों की जमीन जायेगी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories