Sunday, October 19, 2025

Karwa Chauth 2025: आज है सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ, जानें पूजा मुहूर्त, चांद दर्शन और दान की पूरी जानकारी

- Advertisement -

Karwa Chauth 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत के दिन महिलाएं “सोलह श्रृंगार” करती हैं, जिसमें मेहंदी, चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी और सुंदर पोशाक शामिल होती हैं। संध्या के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है।

करवा चौथ की परंपरा और महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवताओं और दानवों के युद्ध में देवताओं की हार होने लगी थी। देवताओं की पत्नियों ने अपने पतियों की विजय के लिए व्रत रखा और उनकी प्रार्थना सफल हुई। तब से करवा चौथ का व्रत प्रचलित हुआ। इसके साथ ही छलनी के माध्यम से चंद्रमा देखने की परंपरा भी शुरू हुई।

शुभ मुहूर्त और चंद्र उदय समय

पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक रहेगा, जबकि चंद्र उदय का समय 7:42 बजे है। रात्रि 8:13 बजे चंद्रमा उदित होगा और अर्घ्य देने का समय होगा। यदि चंद्रमा बादलों या किसी कारण से दिखाई न दे तो नजदीकी शिव मंदिर में चंद्रमा का प्रतीक अर्घ्य दें।

राशि अनुसार दान

मेष राशि की महिलाओं को लाल वस्त्र या रुमाल, वृषभ राशि को गुलाबी चूड़ियाँ, मिथुन राशि को मेहंदी, कर्क राशि को सिंदूर दान करना चाहिए। इसी तरह अन्य राशियों के अनुसार विशेष वस्तुएं दान करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होती है।

सरगी और पूजा सामग्री

सरगी में मिठाई, सेवईं, सूखे मेवे और फल शामिल किए जाते हैं। पूजा सामग्री में नई छलनी, लाल चुनरी, दीपक, करवा माता और भगवान गणेश की तस्वीर, घी, हल्दी, मिठाई और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।

इस तरह करवा चौथ व्रत भारतीय परंपरा और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है, जो पति-पत्नी के प्रेम और सौभाग्य को मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट की राय


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...

Firing in Ranchi: चौपाटी संचालक विजय की हत्या पर आक्रोश, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

Firing in Ranchi: रांची। कांके रोड स्थित चौपाटी संचालक विजय की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने...

Suran vegetable on Diwali: दिवाली पर क्यों बनाई जाती है सूरन की सब्जी, जानें इसका धार्मिक और स्वास्थ्य महत्व

Suran vegetable on Diwali: नई दिल्ली, एजेंसियां। दीवाली केवल रोशनी, मिठाइयों और घर की सजावट का त्योहार नहीं है, बल्कि यह परंपराओं और धार्मिक...

Bihar Elections 2025: पहले चरण में लालू-नीतीश की पार्टियों की सबसे अधिक सीटें दांव पर, जानिए प्रत्याशियों का हाल

Bihar Elections 2025: पटना,एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होने जा रहा है। पहले चरण में 18 जिलों...

Jharkhand Crime: बड़े नक्सली, गैंगस्टर व डान का ठिकाना बना मेदिनीनगर केंद्रीय कारा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम है

Jharkhand Crime: मेदिनीनगर। झारखंड के मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में कैदियों की संख्या क्षमता से अधिक होने के कारण प्रशासन ने 200 कैदियों को जेपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories