Monday, October 20, 2025

आज है छठ महापर्व का खरना [Today is Kharna of Chhath Mahaparva]

- Advertisement -

जानिए किन-किन बातों का रखना होता है ख्याल

नई दिल्ली। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुवात नहाय-खाय के साथ हो गयी है। छठ के अगले दिन खरना होता है। खरना कार्तिक मास की पंचमी को मनाया जाता है। इसे लोहंडा भी कहा जाता है। इस साल खरना आज यानी 6 नवंबर (बुधवार) को है। खरना का समय शाम 5:29 से 7:48 तक है।

खरना का अर्थ होता है शुद्धिकरण। इस दिन एक समय ही भोजन किया जाता है। जिसका मतलब होता है शुद्धिकरण। यह शुद्धिकरण केवल तन का ही नहीं बल्कि मन का भी होता है। इसलिए इस दिन रात में व्रती खीर खाकर छठ के लिए अपने तन और मन को शुद्ध करती हैं।

खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होता है। व्रती षष्ठी तिथि को अस्ताचलगामी और अगले दिन उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं। पारण के बाद व्रती का 36 घंटे का उपवास खत्म होता है।

नये चूल्हे और आम की लकड़ी में बनाया जाता है प्रसाद

खरना का प्रसाद नये मिट्टी के चूल्हे पर बनता है. लेकिन बदलते जमाने के साथ गैस चूल्हे का उपयोग भी होने लगा है। प्रसाद बनाने के लिए चूल्हे में आम की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। इसमें दूसरे पेड़ों की लकड़ियों का उपयोग नहीं किया जाता है।

खरना के दिन बनाया जाता है गुड़ का खीर

खरना के दिन खीर, गुड़ तथा चावल का इस्तेमाल कर शुद्ध तरीके से खीर बनाया जाता है। खरना पूजा में खीर के अलावा केला और अन्य चीजें भी रखी जाती हैं। यह अलग-अलग क्षेत्र की परंपरा के मुताबिक होता है। इसके अलावा प्रसाद में रोटी, पूरी, गुड़ की पूरियां और मिठाईयां भी भगवान को चढ़ाया जाता है।

प्रसाद ग्रहण करने के समय नहीं करना चाहिए आवाज

खरना के दिन जब व्रती शाम में पूजा और प्रसाद ग्रहण कर रहे होते हैं तो उस समय घर में पूरी शांति रखी जाती है। क्योंकि माना जाता है कि आवाज होने पर व्रती प्रसाद खाना बंद कर देती हैं। इस दिन घर के सभी सदस्य व्रती के प्रसाद ग्रहण करने के बाद उनसे प्रसाद लेते हैं।

इसे भी पढ़ें

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, आज व्रती खाती हैं सात्विक भोजन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories