Voter Rights Yatra:
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पटना जाएंगे। वे पटना में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ भाग लेंगे। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के कई मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे।पटना के गांधी मैदान में आज वोटर अधिकार यात्रा का समापन होगा, जिसमें सीएम हेमंत सोरेन हिस्सा लेंगे।यह यात्रा बिहार में लगभग 65 लाख मतदाताओं के नाम कटने के विरोध में शुरू की गई है।
राहुल गांधी ने 17 अगस्त को सासाराम से इस यात्रा की शुरुआत की थी। इसे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान कई बड़े नेताओं ने भी इस यात्रा में भाग लिया है।
इसे भी पढ़ें