कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। TMC ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दावा किया गया कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य को बदनाम करने के लिए भाजपा ने पूरी साजिश रची थी।
PTI के मुताबिक, ये वीडियो भाजपा मंडल (बूथ) अध्यक्ष गंगाधर कायल के एक स्टिंग वीडियो का है। इसमें दावा किया गया है कि भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने शाहजहां शेख सहित उनके 3 नेताओं पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगवाए।
स्टिंग वीडियो में भाजपा नेता ने कहा कि सुवेंदु ने भाजपा नेताओं से स्थानीय महिलाओं को उकसाने के लिए कहा था। सुवेंदु ने कहा था कि TMC के मजबूत नेताओं को तब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, जब तक कि उन्हें बलात्कार के झूठे आरोप में नहीं फंसाया जाएगा।
जिन महिलाओं के साथ बलात्कार नहीं हुआ, उन्हें पीड़ित के रूप में पेश किया गया। सुवेंदु ने संदेशखाली में एक घर में खुद बंदूकें रखी थीं, जिसे बाद में CBI ने जब्ती के रूप में दिखाया।
इसे भी पढ़ें