नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली के तिहाड़ जेल प्रशासन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी के बीच प्रस्तावित मुलाकात आखिरी समय में रद्द करने का आरोप लगाया।
संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि ‘‘यहां तक कि ब्रिटिश काल में भी इस तरह का व्यवहार देखने को नहीं मिलता था’’।
हालांकि इस मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और नगर शिक्षा मंत्री आतिशी को तिहाड़ में मुख्यमंत्री से मिलना था।
सिंह ने कहा, ‘‘लेकिन आतिशी की बैठक की पुष्टि कल नहीं हुई। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने मुलाकात के लिए (जेल प्रशासन से) अनुरोध किया था, परंतु आखिरी समय में उनकी बैठक रद्द कर दी गई।’’
इसे भी पढ़ें