Africa ODI match:
रांची। करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रांची के जेएससीए स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की ओडीआई सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज के बाकी दो मैच रायपुर और विशाखापट्टनम में होंगे।
रांची में पिछला मैच भी भारत-द. अफ्रीका के बीच ही हुआ थाः
संयोग ऐसा है कि इस मैदान पर आखिरी वनडे भी अक्टूबर 2022 में इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था।
टिकट बिक्री 25 नवंबर से, ऑनलाइन पर संशयः
इस हाइवोल्टेज मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री मैच से पांच दिन पहले, यानी 25 नवंबर से शुरू होगी। दर्शक स्टेडियम के वेस्ट गेट स्थित काउंटर से टिकट खरीद पाएंगे। वहीं ऑनलाइन टिकट बिक्री को लेकर जेएससीए ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। लंबे समय बाद टीम इंडिया को रांची में खेलते देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि टिकट खिड़की खुलते ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ेगी।
जेएससीए में अब तक 6 वनडे, भारत ने जीते 3…
जेएससीए स्टेडियम में अब तक कुल 6 वनडे मैच हुए हैं। इनमें से भारत ने 3 मुकाबले जीते, 2 में हार मिली और 1 मैच रद्द हुआ। 2013 में यहां पहला वनडे खेला गया था, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था।
इसके बाद श्रीलंका (2014) और दक्षिण अफ्रीका (2022) पर भी भारत ने जीत दर्ज की। वहीं न्यूजीलैंड (2016) और ऑस्ट्रेलिया (2019) ने यहां टीम इंडिया को मात दी थी। अब एक बार फिर दर्शकों की निगाहें धोनी के शहर में टीम इंडिया की जीत पर टिकी होंगी।
इसे भी पढ़ें
चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई देगा 58 करोड़ का नगद ईनाम