Monday, July 28, 2025

तीन पार्टियां तय करेंगी, किसकी सरकार बनेगी, NDA या I.N.D.I.A. [3 Political Parties will decide NDA or I.N.D.I.A.]

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा की 542 सीटोंTMC के लिए काउंटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में NDA को 290 सीटें मिलती दिख रही हैं।

वहीं I.N.D.I.A. को 220 सीटों पर बढ़त हासिल हो चुकी है। बहुमत का आंकड़ा 272 है। भाजपा गठबंधन को मेजोरिटी मिलती दिख रही है, लेकिन I.N.D.I.A. भी सरकार बनाने की संभावनाएं तलाशने में जुट गई है।

I.N.D.I.A. को 220 सीटें मिलती हैं, तो यह बहुमत से 52 सीटें पीछे रहता है। ऐसे में बहुमत के लिए उसे मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी पार्टनर खोजने होंगे।

उधर एनडीए भी अपने सहयोगी दलों को साथ जोड़े रखने के लिए हर कोशिश में जुटा है। यह ऐसा चुनाव परिणाम है, जिसमें देश की तीन क्षेत्रीय पार्टियां की फैक्टर बन कर उभरी हैं।

मतलब ये तीन पार्टियां ही अब तय करेंगी कि देश में किसकी सरकार बनेगी और चलेगी। ये तीन पार्टियां हैं टीएमसी, जदयू और टीडीपी। आइए इनकी स्थिति को पूरी तरह समझते हैं।

तृणमूल कांग्रेस : 31 सांसद-

जब कांग्रेस की अगुआई में I.N.D.I.A. ब्लॉक बना था, तब ममता बनर्जी इसकी बैठक में शामिल हुई थीं।

उन्होंने ही I.N.D.I.A. के संयोजक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का नाम सुझाया था।

हालांकि बंगाल में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर तृणमूल और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाई और दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया।

इसके बावजूद ममता बनर्जी ने कहा था कि वे I.N.D.I.A. के साथ हैं। लिहाजा अगर सरकार बनाने की नौबत आती है, तो तृणमूल गठबंधन को समर्थन दे सकती है।

जदयू : 15 सांसद-

बिहार में भाजपा ने जनवरी 2024 में जदयू के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इससे पहले नीतीश राजद और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार के मुखिया थे।

नीतीश ने ही I.N.D.I.A. ब्लॉक की पहली बैठक पटना में आयोजित की थी। नीतीश ने गठबंधन छोड़ा, तब भी लालू यादव ने उनकी वापसी की संभावना जताई थी।

ऐसे में अगर I.N.D.I.A. ब्लॉक नीतीश को अच्छी पोजिशन ऑफर करता है, तो उनकी वापसी हो सकती है।

तेलुगू देशम पार्टी : 16 सांसद-

आंध्र प्रदेश में भाजपा और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

राज्य विधानसभा की कुल 175 सीटों में से TDP 130 से ज्यादा पर जीत मिलने के आसार है, वहीं भाजपा 7 सीटों पर आगे है। लोकसभा इलेक्शन में TDP के 16 सासंद जीत के करीब हैं।

दक्षिण में TDP के असरदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नायडू को साथ लाने की कोशिश कर सकती है।

इसके बदले चंद्रबाबू आंध्र को विशेष दर्जा मांग सकते हैं। TDP के कांग्रेस के साथ आने की संभावना इसलिए भी है कि लोकसभा चुनाव से महज 9 महीने पहले सितंबर 2023 में नायडू को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया था।

शरद पवार ने नीतीश और नायडू से बात की

इधर सूचना आ रही है कि शरद पवार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू से बात की।

बिहार में नीतीश के जदयू और आंध्र प्रदेश में नायडू की TDP ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। शरद पवार ने दोनों को ही इंडी गठबंधन के साथ आने का ऑफर दे दिया है।

इसे भी पढ़ें

कल्पना सोरेन ने जीत के साथ किया सियासी आगाज

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories