रांची। राजधानी रांची के निकट खूंटी में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।
एक हाइवा और टर्बों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना कर्रा थाना क्षेत्र के घुनसूली गांव में घटी है। बताया जा रहा है कि हाइवा और टर्बो आमने-सामने से भिड़ गये हैं।
गलती किसकी थी, यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल शवों को निकाला जा रहा है। दोनों ही वाहनों के चालक और खलासी की गाड़ी में दब गये हैं।
इससे उनकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर कर्रा पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार हाइवा हूटार से चिप्स लेकर कर्रा की ओर हाइवा जा रहा था। उधर से एक टर्बो कर्रा से अवैध बालू लेकर खूंटी की तरफ आ रहा था।
इसी दौरान दोनों वाहन आपस में टकरा गए। इस टक्कर में दोनों वाहन एक-दूसरे पर चढ़ गये। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गई।
शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
इसे भी पढ़ें
बीएटीसी: हांगकांग को हराकर भारतीय महिला टीम ने एतिहासिक पदक सुनिश्चित किया