वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार करने पर भारत की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इनमें जेन शिपिंग, पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट कंपनी शामिल है।
इनपर आरोप है कि ये ईरानी सेना के साथ अवैध व्यापार और उनके लिए ड्रोन्स ट्रांसफर करने का काम करती थीं।
अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने बताया कि यह बैन भारत के अलावा कई दूसरे देशों की कंपनियों, लोगों और जहाजों पर लगाया गया है।
ये सभी गुप्त रूप से रूस तक ईरानी ड्रोन्स की डिलीवरी में अहम भूमिका निभाती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की कंपनी सहारा थंडर दूसरे देशों में उसकी कमर्शियल एक्टिविटीज का मुख्य जरिया है।
सहारा थंडर ईरानी रक्षा मंत्रालय के लिए ईरानी सामानों की सेल और शिपमेंट का काम करती है।
इसे भी पढ़ें