टोक्यो। MWC 2024 की शुरुआत के साथ ही सैमसंग गैलेक्सी रिंग कोको पेश कर दिया गया है।
इसके साथ ही इसकी कई खासियत सामने आई हैं, जो आपके होश उड़ा देगी। MWC 2024 एक टेक इवेंट है, जिसमें अत्याधुनिक टेक्नीकल उपकरणों का प्रदर्शन कंपनियां कर रही है।
इस दौरान दुनियाभर के कई ब्रांड आये हैं और अपने-अपने प्रोडक्ट को पेश कर रहे हैं। यहां Lenovo ने अपना ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाला लैपटॉप लॉन्च किया है। इस Laptop की स्क्रीन के आर-पार देखा जा सकता है।
साथ ही इसमें कीबोर्ड वाला पैनल भी एक डिस्प्ले है, जिसपर Keys को लेजर द्वारा प्रोजेक्ट किया जाता है। इसे स्केचपैड की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब बात सैमसंग गैलेक्सी रिंग की। तो यह टेक्नीकल अंगुठी पहननेवालों के हेल्थ पर कंट्रोल रखती है। यूजर्स के हार्ट रेट को ट्रैक कर करती है और कोई भी गड़बड़ी होने पर तुरंत सूचित भी करती है।
इसके साथ ही यह Respiratory Rate की भी जानकारी देती है। इस रिंग की मदद से यूजर्स अपनी स्लीप को मॉनिटर कर सकते हैं और देख सकते हैं कि उन्होंने अच्छे से नींद पूरी की है या नहीं।
सैमसंग गैलेक्सी रिंग आपको समय भी बताती है। साथ ही यह फोन की तरह भी काम कर सकती है। बस इसके लिए एक हेडफोन लगाने की जरूरत है। इसे आप चाहें, तो अपने मोबाइल से भी कनेक्ट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बांड का डाटा किया सार्वजनिक, ऐसे करें चेक