Thursday, July 31, 2025

रामगढ़ उपचुनाव : इसलिए जीत गयी एनडीए की सुनीता चौधरी

दयानंद राय

रांची : रामगढ़ उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार और आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी जीत गयी हैं। उन्होंने कांग्रेस के महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार बजरंग महतो को 21977 मतों से हरा दिया है। सुनीता चौधरी को 1,15,669 मत मिले हैं। वहीं, बजरंग महतो को 93699 मत मिले हैं। बीते विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी जीती थीं और उन्होंने सुनीता चौधरी को 28718 मतों से हराया था। इस चुनाव में ममता देवी को 99944 मत मिले थे। आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी की जीत से एनडीए के खेमे में जश्न का माहौल है। सुनीता चौधरी की जीत यूं ही नहीं हुई। इसके पीछे एक सुनियोजित रणनीति है। तो आइए हम बताते हैं कि आजसू का उम्मीदवार क्यों जीता।

भाजपा और आजसू को साथ मिलकर लड़ने का फायदा मिला

बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी की जीत का एक बड़ा कारण यह था कि उस समय भाजपा और आजसू ने अलग-अलग होकर चुनाव लड़ा था और इससे वोटों के बिखराव का फायदा कांग्रेस उम्मीदवार को हुआ था। इस बार भाजपा और आजसू दोनों ने अपनी-अपनी गलती सुधार ली और मिलकर चुनाव लड़े। इससे भाजपा का वोट आजसू उम्मीदवार के पक्ष में ट्रांसफर हो गया।

आजसू की चूल्हा प्रमुख की रणनीति काम आयी

रामगढ़ उपचुनाव से पहले आजसू ने चूल्हा प्रमुखों की बैठक कर उन्हें अहम जिम्मेवारी दी। यह रणनीति एनडीए के काम आयी। एनडीए के नेता बीते चार उपचुनावों यानि दुमका, मधुपुर, बेरमो और मांडर में हार का दंश झेल चुके थे इसलिए उस हार से सीख लेते हुए उन्होंने इस बार पूरी लगन से और टीम भावना के साथ काम किया। वहीं, महागठबंधन के नेता बीते चार उपचुनावों में मिली जीत के गर्व में चूर थे। उन्होंने इस चुनाव को उतनी गंभीरता से नहीं लिया। एनडीए ने उपचुनाव में टारगेट ओरिएंटेड काम किया और हर कार्यकर्ता को जिम्मेवारी सौंपने के साथ उसकी मॉनीटरिंग भी की। भाजपा ने राज्य के दिग्गज नेताओं अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश और अन्य नेताओं को चुनाव प्रचार में लगाया। वहीं, सुदेश महतो और चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी। इससे नतीजे बेहतर आए।

ये हैं उपचुनाव के संदेश

इस उपचुनाव ने एनडीए और महागठबंधन दोनों को कई संदेश दिए हैं। एनडीए को इस उपचुनाव के नतीजों ने संदेश दिया है कि भविष्य में आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर लड़ना उसके लिए फायदेमंद रहेगा। आजसू की चूल्हा प्रमुख की व्यवस्था कारगर है। टीम भावना से काम करने पर नतीजे भाजपा और आजसू दोनों के लिए अच्छे होंगे। वहीं, उपचुनाव ने महागठबंधन को ये संदेश दिया है कि चुनाव के दौरान टारगेट ओरिएंटेड एप्रोच का घटक दलों के बीच अभाव रहा। उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपक्ष को ही निशाना बनाते रहे और महागठबंधन का मासूम बच्चों के नाम पर राजनीति का दांव भी विफल रहा।

लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए संजीवनी का काम करेगा रिजल्ट

वर्ष 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में रामगढ़ उपचुनाव में मिली जीत एनडीए के लिए संजीवनी का काम करेगी। वहीं, इस उपचुनाव में मिली हार से कहीं न कहीं महागठबंधन के नेताओं के मनोबल पर असर पड़ेगा। इस चुनाव में मिली हार के साथ ही कांग्रेस का झारखंड विधानसभा में एक सदस्य कम हो गया है। अब विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 17 रह गयी है। पहले यह 18 थी। वहीं आजसू के विधायकों की संख्या में इजाफा हुआ है और अब आजसू विधायकों की संख्या बढ़कर दो से तीन हो गयी है।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Stock Market: Share Market में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 595 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Stock Market: मुंबई, एजेंसियां। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट है। बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...

Kingdom: ‘किंगडम’ में दमदार वापसी, विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस ने छू लिया दिल

Kingdom: मुंबई, एजेंसियां। विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फिल्म का...

DTOs transferred: झारखंड में 12 डीटीओ का ट्रांसफर, जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग

DTOs transferred: रांची। झारखंड के 12 जिलों में नए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की नियुक्ति और पदस्थापन की गई है। इस संबंध में कार्मिक,...

Petroleum companies: भारत को अमेरिका का बड़ा झटका, 6 पेट्रोलियम कंपनियों पर एक्शन

Petroleum companies: नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिका ने भारत की छह पेट्रोलियम कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में हलचल...

Himachal Pradesh Landslides: हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से 302 सड़कें बाधित, सात दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

Himachal Pradesh Landslides: शिमला, एजेंसियां। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य में गुरुवार...

Lifestyle: डेड स्किन हटाएं और स्किन को करें रिपेयर, ट्राई करें ये घरेलू बॉडी स्क्रब

Lifestyle: नई दिल्ली,एजेंसियां । डेड स्किन हटाएं और पाएं दमकती त्वचा, ये 5 घरेलू स्क्रब ज़रूर आज़माएंअगर आप बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त...

Chemistry professor Mamta Pathak: पति हत्या केस में छतरपुर की केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक को मिली आजीवन कारावास की...

Chemistry professor Mamta Pathak: भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के छतरपुर की केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक को अपने पति डॉ. नीरज पाठक की हत्या के...

Health Tips: पेट दर्द से न लें हल्के में, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। आजकल की व्यस्त जीवनशैली में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर पेट दर्द जैसी समस्या को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories