Monday, October 20, 2025

नौकरी के नाम पर लड़कियों के यौन शोषण, ऐसे फंसाते हैं शिकार[Sexual exploitation of girls in the name of jobs, this is how they trap victims]

- Advertisement -

पटना, एजेंसियां। बिहार से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। मामला मुजफ्फरपुर का है जहां DVR नाम की एक फर्जी कंपनी द्वारा लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके साथ यौन शोषण किया जा रहा था।

आरोप है कि यहां लगभग 200 मजबूर लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया। उनसे पैसे ऐंठे गये। उनका यौन शोषण किया गया।

केवल इतना ही नहीं। उन लड़कियों से कॉल कराकर दूसरे लोगों को ठगी का शिकार भी बनाया गया। कई लड़कियों ने कंपनी के लोगों पर यौन शोषण के बाद गर्भपात का भी आरोप लगाया है।

नौकरी की तलाश कर रही लड़कियां आसान टार्गेट

लड़कियों द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक कंपनी के लोग सोशल मीडिया के द्वारा सबसे पहले बेरोजगार महिलाओं को नौकरी का लालच देते थे।

पोस्ट में लिखा गया जाता था कि इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें। ज्यादा सैलरी देने की भी बात करते थे। यह पोस्ट सिर्फ महिलाओं के लिए ही होता था। इसके बाद अच्छे पैसे देने का आश्वासन देकर पीड़ितों को नौकरी में रख लिया जाता था।

आरोपी लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर फ्रॉड कॉल करने की ट्रेनिंग देते थे और फिर उनका यौन शोषण भी करते थे। वहां मौजूद बदमाशों द्वारा उनको बंधक बना कर जबरन रख लिया जाता था फिर उनके साथ मारपीट भी की जाती थी।

लड़कियों से ही ट्रेनिंग के नाम पर वसूला पैसा

पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पीड़िता ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया है कि आवेदन करने और चयनित होने के बाद प्रशिक्षण के लिए उससे 20,000 रुपये मांगे गए।

उसने बताया कि पैसा जमा करने के बाद उसे अहियापुर थानाक्षेत्र के बखरी के पास कई अन्य लड़कियों के साथ रखा गया।

जब 3 महीने बाद भी उसे वेतन नहीं मिला तो उसने संस्था के सीएमडी तिलक सिंह के समक्ष अपनी बात रखी तो उसे बताया गया कि अगर वह संस्था में 50 और लड़कियां जोड़ ले तो उसका वेतन 50 हजार कर दिया जाएगा।

उसने बताया कि तब तक वह कंपनी की वास्तविकता से अनजान थी और पैसों के लालच में उसने अपने मोबाइल कॉन्टैक्ट लिस्ट के अनुसार लोगों को कंपनी में जोड़ना शुरू कर दिया।

इस बीच पुलिस ने अहियापुर स्थित संगठन के कथित कार्यालय और छात्रावास पर छापेमारी की और मामले का भंडाफोड़ किया।

इसे भी पढ़ें

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ यौन संबंध बलात्कार के बराबर: कोर्ट

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories