रांची। झारखंड में एक रिटायर आइएएस अधिकारी ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।
वे चतरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां आइएनडीआइ से सीट शेयरिंग की घोषणा हुए बिना झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
वहीं, भाजपा ने अभी अपना पत्ता नहीं खोला है। राजीव कुमार ने कहा कि यदि उन्हें किसी राजनीतिक दल का टिकट मिलता है तो ठीक है, अन्यथा वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
राजीव कुमार लातेहार में उपायुक्त रह चुके हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह लंबे समय तक झारखंड में मत्स्य निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं।
मत्स्य निदेशक के रूप में इन्होंने झारखंड में केज कल्चर को बढ़ाया दिया।
इधर, कई अन्य अधिकारी भी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं।
उनकी अलग-अलग दलों से बात चल रही है। हाल ही में पूर्व डीआइजी संजय रंजन ने भी आजसू की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी ने इन्हें महासचिव बनाया है।
इसे भी पढ़ें
जब KBC में अमिताभ बच्चन के सवाल में आ गई झारखण्ड की ये संसदीय सीट..