रांची। थर्ड फ्रंट जल्द ही झारखंड में अपने प्रत्याशियों का ऐलान करेगा।
थर्ड फ्रंट के प्रमुख मीडिया प्रभारी पंकज मिश्र ने कहा कि अगले सप्ताह रांची में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जायेगा।
थर्ड फ्रंट पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा। एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच सीधे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का माद्दा रखने की ताकत के साथ हमारे प्रत्याशी चुनाव में उतर रहे हैं।
पंकज मिश्रा ने कहा कि यह सच है कि हमारे संयोजक लालचंद महतो के आकस्मिक निधन से हमें मानसिकता आघात लगा है और हम थोड़े असहज हो गये हैं।
मगर स्व. लालचंद महतो के सपनों और सोच को जीवंत रखने के लिए हम नयी ऊर्जा के साथ चुनावी समर में उतर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्व लालचंद महतो की समरस समाज बनाने की सोच जिस पार्टी की होगी, थर्ड फ्रंट उसी पार्टी या घटक को अपना समर्थन देने पर विचार करेगा।
इसे भी पढ़ें