मुरैना, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे दिन आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं।
पीएम मोदी ने मुरैना के पुलिस परेड ग्राउंड में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में सभा की।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को पीएम को भला-बुरा कहने में मजा आता है। इससे लोग दुखी हो रहे हैं।
मैं कहता हूं आप दुखी मत होइए। ये नामदार हैं और हम कामदार। नामदार का काम ही कामदार को गाली-गलौज करने का है।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी समस्या है। मुरैना के लोग जानते हैं समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो उससे दूर ही रहना चाहिए।
मोदी ने कहा जवानों को हमने खुली छूट दी है। हमने कहा एक गोली चलती है तो 10 गोली चलनी चाहिए।
एक गोला चलता है तो 10 तोपे चलनी चाहिए। राज्य से जल्द उग्रवाद का सफाया हो जायेगा।
मोदी गुरुवार सुबह विमान से पांचवीं बटालियन पहुंचे। यहां से कार से सभास्थल पुलिस परेड ग्राउंड आए। सभा के लिए 2 लाख वर्गफीट में टेंट लगाया गया है। इसमें 70 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।
इसे भी पढ़ें