Friday, October 24, 2025

डराते हैं रेल हादसों के ये आंकड़े [These figures of railway accidents scare us]

- Advertisement -

कोलकाता, एजेंसियां। आज सुबह पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के रंगापानी स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा हुआ है। ट्रैक पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। ये हादसा 2024 का सबसे बड़ा रेल हादसा है।

सरकार का दावा है कि 2004 से 2014 के बीच हर साल औसतन 171 रेल हादसे होते थे। जबकि 2014 से 2023 के बीच सालाना औसतन 71 रेल हादसे हुए।

हर साल औसतन 600 दुर्टनाएं

आंकड़े बताते हैं कि भारत में ट्रेन हादसों में बीते कई दशकों में कमी आई है। रेलवे की ईयर बुक के मुताबिक, 1960-61 से 1970-71 के बीच 10 साल में 14,769 ट्रेन हादसे हुए थे।

2004-05 से 2014-15 के बीच 1,844 दुर्घटनाएं हुईं। वहीं, 2015-16 से 2021-22 के बीच छह सालों में 449 ट्रेन हादसे हुए।

इस हिसाब से 1960 से लेकर 2022 तक 62 सालों में 38,672 रेल हादसे हुए हैं। यानी, हर साल औसतन 600 से ज्यादा दुर्घटनाएं हुईं।

सैकड़ों जानें जा चुकी हैं रेल हादसों में

रेलवे की ईयर बुक के मुताबिक, सबसे ज्यादा हादसे ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण होते हैं। 2015-16 से 2021-22 के बीच 449 ट्रेन हादसे हुए थे, जिनमें से 322 की वजह डिरेलमेंट थी।

रेलवे की 2021-22 की ईयर बुक के मुताबिक, 2017-18 से 2021-22 के बीच पांच साल में 53लोगों की मौत हुई है। जबकि, 390 लोग घायल हुए है।

आंकड़ों से पता चलता है कि 2019-20 और 2020-21 में ट्रेन हादसों में एक भी मौत नहीं हुई। हालांकि, ये वो दौर था जब दुनियाभर में कोविड महामारी फैली हुई थी और कुछ महीनों तक ट्रेनें भी बंद रही थीं।

मौत पर 5 लाख और गंभीर घायल को 2.5 लाख का मुआवजा

ईयर बुक के मुताबिक, 2021-22 में कुल 34 ट्रेन हादसे हुए थे। इनमें से 20 हादसों की वजह रेलवे स्टाफ ही था, जबकि चार हादसे इक्विपमेंट फेल होने की वजह से हुए थे।

पांच साल में रेलवे ने लगभग 14 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। 2021-22 में रेलवे ने 85 लाख रुपये से ज्यादा मुआवजा दिया था।

रेल हादसों में मौत होने पर 5 लाख, गंभीर रूप से घायल होने पर 2.5 लाख और घायल होने पर 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें

जलपाईगुड़ी रेल हादसे के 15 मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा; गंभीर रूप से घायलों को मिलेंगे 2.5 लाख 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories