रांची। नगड़ी में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब किया था। पुलिस ने जांच के बाद अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगड़ी पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में नगड़ी थाना में राकेश कुमार श्रीवास्तव, अंचलाधिकारी नगड़ी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अब तक 19 लोगों के खिलाफ नामजद और 500 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शाम लगभग 7:30 बजे नगड़ी मस्जिद से होते हुए नया तालाब की ओर जुलूस विसर्जन के लिए बढ़ रहा था।
जुलूस में शामिल लगभग सभी मूर्तियां मस्जिद को पार कर गई थी। इसी बीच जुलूस में शामिल कुछ लोग बीच-बीच में जय श्री राम का नारा लगाते हुए मस्जिद को पार कर रहे थे।
इसी बीच नगड़ी मस्जिद की ओर से या अली के नारे के साथ पथराव शुरू हो गया। जुलूस पर पत्थर फेंके जाने लगे।
इससे जुलूस में शामिल लोग उग्र हो गए उन्होंने भी मस्जिद की ओर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। सुरक्षा में तैनात पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की।
पर दोनों ओर से ही लोग गउग्र हो गये और पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। मस्जिद से जुलूस पर 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई। देखते-देखते पूरा माहौल बिगड़ गया।
फिर अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया गया और काफी प्रयास के बाद भीड़ को हटाया जा सका।
इनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी
अमीन अंसारी, वसीम अंसारी, एबरार अंसारी, फैसल अंसारी, इम्तियाज़ अंसारी, जकरुल्ला अंसारी, इमरान अंसारी, हसमुद्दीन अंसारी, अलीम अंसारी, हसमुद्दीन अंसारी, कलाम अंसारी, वकील अंसारी, मोहसिन अंसारी, यूसुफ अंसारी, रामकरण महतो, बालकरण महतो के दो भतीजे, रिकी भगत, संतोष नायक और टुनुवा।
इसे भी पढ़ें
रेलवे ट्रैक पर मिले शवों का खुला खौफनाक राज, सच जान खड़े हो जायेंगे रोंगटे