Wednesday, June 25, 2025

फिर जमशेदपुर से क्यों चुनाव लड़ना चाहते हैं डॉ अजय कुमार [Then why does Dr. Ajay Kumar want to contest elections from Jamshedpur?]

जमशेदपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार एक बार फिर जमशेदपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह चुनाव लड़ेंगे। डॉ अजय कुमार ने कहा पार्टी द्वारा अगर मौका मिला तो मैं जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव लडूंगा।

डॉ कुमार जमशेदपुर से पत्रकारों से बात कर रहे थे। डॉ अजय ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

जनता के हितों के लिए हमेशा तत्पर

डॉ अजय ने कहा कि यह पार्टी को तय करना है कि वे चुनाव लड़ेंगे या संगठन का कामकाज संभालेंगे।

वे जमशेदपुर की जनता के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और आगे भी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

अजय ने कहा कि जमशेदपुर की जनता से उनका पुराना लगाव है। वे हमेशा जनता के बीच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा मार्च में ही न्यूनतम मजदूरी लागू की गई है। इसके बाद भी यहां की कंपनियां, व्यापारिक क्षेत्र, औद्योगिक कंपनियों द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है।

न्यूनतम मजदूरी पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

न्यूनतम मजदूरी के संबंध में डॉ. अजय ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पत्र लिखा है। मांग की है कि जल्द कंपनियों एवं औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों एवं मजदूर संगठनों की बैठक बुलाकर इसे लागू कराएं।

औद्योगिक संगठन के माध्यम से उनके प्रतिनिधियों को तलब करें और बातचीत कर जानने का प्रयास करें कि उद्योग चलाने में उन्हें कहां परेशानी हो रही है।

जरूरत पड़ने पर उद्योगों को भी राहत दें, ताकि वे न्यूनतम मजदूरी देने में सक्षम बने रहें। उन्होंने कहा कि यदि न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है तो ऐसे में मजदूर अपने क्षेत्र के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया जमशेदपुर, युवा राजद जिलाध्यक्ष के भाई समेत 2 को लगी गोली

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...

Stock market: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी [Stock market opened on green mark, Sensex-Nifty rise]

Stock market: मुंबई, एजेंसियां। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img