Thursday, October 23, 2025

रत्नगर्भा है झारखंड की धरती, यहां रामायण और महाभारत ही नहीं कृष्ण के भी अवशेष [The land of Jharkhand is Ratnagarbha, here not only Ramayana and Mahabharata but also the remains of Krishna are found]

- Advertisement -

रांची। Jharkhand news : झारखंड की धरती रत्नगर्भा है, यह पूरी दुनिया को पता है। इससे हटकर यह धरती रामायण और महाभारत के समकालीन कई कहानियों को भी खुद में समाहित किए है।

इन दोनों कालों के कई प्रमाण राज्य के विभिन्न हिस्सों में विद्यमान हैं, कई अवसरों पर यह प्रमाणित भी हो चुका है। अब यहां भगवान कृष्ण से भी जुड़े तथ्य प्रकाश में आए हैं।

अब टाटा जूलाजिकल पार्क और गम्हरिया स्थित वन विभाग की नर्सरी में कुछ ऐसे पेड़ पाए गए हैं, जो उसे कई स्तरों पर श्रीकृष्ण से जोड़ते हैं।

– गम्हरिया स्थित वन विभाग की नर्सरी में वट वृक्ष की एक प्रजाति का एक पेड़ पाया गया है, जिसे स्थानीय भाषा में मक्खन कटोरी कहा जाता है।

इसी तरह का एक पेड़ टाटा जूलाजिकल पार्क में भी है। दरअसल, इसके बड़े पत्ते कटोरी के समान होते हैं। कहते हैं श्रीकृष्ण इसी कटोरीनुमा पत्ते में चुराए गए मक्खन रखते थे।

जीव-जंतुओं व पेड़-पौधों पर रिसर्च करने वाले राजा घोष ने बताया कि माखन कटोरी पेड़ की खासियत इसकी पत्तियां हैं।

इसके बड़े पत्ते कटोरी के समान होते हैं और छोटे पत्ते चम्मच की तरह। कई ग्रंथों में इस पेड़ के बारे में वर्णन है।

– दलमा के जंगलो में बड़े पैमाने पर कृष्ण कमल के पौधे पाए गए। मान्यता है कि कृष्ण कमल फूल के केंद्र में रेडियल तत्व भगवान कृष्ण के सबसे शक्तिशाली हथियार सुदर्शन चक्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

– भगवान श्रीकृष्ण गोकुल में गायों को चराने के दौरान कदंब के पेड़ व मौलश्री के नीचे बैठकर बांसुरी बजाया करते थे। यमुना के किनारे कदंब के काफी वृक्ष हुआ करते थे। वही कदंब का पेड़ जमशेदपुर के आसपास के जंगलों में बहुतायत पाए गए है।

– भगवान श्रीकृष्ण अपने गले में वैजंती का माला पहनते थे। वैजंती माला के वृक्ष पर जो फल लगते हैं, उनकी माला बनाई जाती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार वैजंती माला को पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। वैजंती के फूल भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय हैं।

भगवान श्रीकृष्ण ने जब पहली बार राधा और उनकी सखियों के साथ रासलीला खेली थी तब राधा ने उन्हें वैजंती माला पहनाई थी। वैजंती का पौधा घर में लगाने से दुर्भाग्य दूर भाग जाता है और लक्ष्मी का वास होता है।

इसे भी पढ़ें

पहली बार लेजर शो से दिखेगा श्री कृष्ण लीला व रामायण का दृश्य, दही-हांडी के विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपए

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories