नदीम अंसारी
चान्हो। चान्हो प्रखंड अंतर्गत कावरिया संघ,टांगर बिजूपाड़ा के द्वारा आज से 12 दिवसीय कांवड़ यात्रा निकाली गई। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
शिवालयों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के साथ कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ।इस यात्रा के दौरान कावड़िए देवघर, राजगीर, तृवेणी, अयोध्या, विन्ध्याचल व अन्य स्थानो का दर्शन करेंगे।
सभी यात्रियों को रवाना करते हुए उनके सुखद और मंगल यात्रा की कामना किया भाजपा नेता सन्नी टोप्पो साथ में सदानंद सिंह,अरविन्द सिंह,अजय मिश्रा,के साथ अन्य शिव भक्त शामिल हुए।
वही हुटार से कावरियों का जत्था को बाबा धाम के लिए जीप सदस्य आशुतोष तिवारी ने भगवान भोलेनाथ के उद्घोष बीच रामपताका दिखा कर साथ रवाना किया।
इस दौरान जत्था मे जा रहे लोगों ने बताया की यह यात्रा 10 दिनों की और यात्रा देवघर बाबा धाम के बाद बासुकीनाथ, राजगीर, अयोध्या, बिध्याचल, बनारस, व बंशीधर नगर होते हुए वापस होंगी।
इससे पूर्व हुटार गांव मे आशुतोष तिवारी का ढोल नगाड़े के धुन मे भोले नाथ के जयकारे से स्वागत किया गया।
इसे भी पढ़ें