Monday, July 7, 2025

आतंकी तहव्वुर राणा की अर्जी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से खारिज प्रत्यर्पण रोकने की मांग की थी [Terrorist Tahawwur Rana’s plea rejected by US Supreme Court, had sought to stop extradition]

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। 2008 मुंबई हमलों के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।

तहव्वुर ने भारत आने से बचने के लिए याचिका दायर की थी। इसमें उसने कहा था कि पाकिस्तानी मूल का मुस्लिम होने की वजह से उसे भारत में प्रताड़ित किया जाएगा।

राणा ने याचिका में कहा था कि वह कई बीमारियों से पीड़ित है, अगर उसका प्रत्यर्पण नहीं रोका गया तो वह भारत में सर्वाइव नहीं कर पाएगा। इसलिए उसके प्रत्यर्पण पर इमरजेंसी स्टे लगाया जाए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की जज एलेना कगान ने यह दलील नहीं मानी और याचिका खारिज कर दी।

2009 में FBI ने गिरफ्तार किया थाः

तहव्वुर राणा को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। राणा को अमेरिका में लश्कर-ए-तैयबा का समर्थन करने के लिए दोषी ठहराया गया था। फिलहाल वह लॉस एंजिल्स के एक हिरासत केंद्र में बंद हैं।

इसे भी पढ़ें

26/11 का आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता साफ

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

ट्रम्प ने नई पार्टी बनाने पर मस्क का उड़ाया मजाक, कहा- वे पटरी से उतरी बेकाबू ट्रेन हो गए [Trump mocked Musk for forming...

Donald Trump: वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img