Monsoon breaks:
नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल सितंबर में तापमान औसत से करीब 4 डिग्री नीचे रहा और मॉनसून ने उत्तर भारत में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस महीने अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। औसत अधिकतम तापमान 33°C रहा, जो सामान्य औसत 34.1°C से थोड़ा नीचे है।
सितंबर में कुल
सितंबर में कुल 137.11 मिलीमीटर बारिश हुई और आठ दिनों तक बारिश जारी रही। एक दिन में अधिकतम 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 7 से 17 सितंबर के बीच कुछ दिनों तक सूखे हालात बने रहे, जिससे दिन का तापमान अचानक बढ़ गया। बारिश वाले दिनों में ठंडक और नमी बनी रही, जबकि ड्राय स्पेल में तापमान ऊपर चढ़ गया।
जून से सितंबर
इस साल जून से सितंबर तक उत्तर भारत में औसत बारिश 741.4 मिमी दर्ज की गई, जो पिछले 37 वर्षों में सबसे ज्यादा है और 1950 के बाद तीसरा सबसे ऊंचा स्तर है। जून में सामान्य से 42.2%, जुलाई में 13%, अगस्त में 34% और सितंबर में अब तक 62% अधिक बारिश हुई। यह पहली बार है जब जून से सितंबर तक लगातार चार महीने सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई।
भारी वर्षा का असर खेतों, सिंचाई और शहरों पर पड़ा। एक तरफ किसानों के लिए जलस्तर बेहतर हुआ और सिंचाई में मदद मिली, वहीं कई इलाकों में बाढ़ ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह रुझान सितंबर के अंत तक बना रहा, तो इस बार उत्तर भारत में बारिश दक्षिण भारत से भी ज्यादा दर्ज होगी।
इसे भी पढ़ें