दिल्ली,एजेंसियां। गुजरते दिसंबर के साथ ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहाड़ी इलाकों से लेकर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी क्षेत्रों में पारा गिरने और शीतलहर के प्रभाव के चलते अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली और आस-पास के राज्यों में बढ़ी ठंड
राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी जारी है। इसके चलते वहां की ठंड मैदानी इलाकों में भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और अधिक बर्फबारी की संभावना जताई है।
शीतलहर और कोहरे का असर
IMD के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में कोहरा छाने के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। विजिबिलिटी कम होने से सड़कों और हवाई अड्डों पर आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें
केंद्र के इनकार पर मंत्री दीपक बिरुआ का जोरदार जवाब, कहा- झारखंड के हक की लड़ाई जारी रहेगी