नई दिल्ली, एजेंसियां। अमित शाह फेक वीडियो केस में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दिल्ली पुलिस के सामने पूछताछ के लिए आज नहीं पहुंचे। उनके वकील ने दिल्ली पुलिस को मेल भेजकर और समय मांगा है।
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने इस मामले में 8 राज्यों के 16 लोगों को समन भेजा है। सभी को आज IFSO यूनिट में पेश होना है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 16 में से 6 लोग तेलंगाना कांग्रेस के सदस्य हैं, जिनमें मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को संबंधित दस्तावेज और सबूत के तौर पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल-लैपटॉप) लाने को कहा है।
इस मामले में 30 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी का पीए और दूसरा AAP कार्यकर्ता है।
इस केस में 29 अप्रैल को भी असम से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया था।
इसे भी पढ़ें