Tejashwi Yadav:
पटना, एजेंसियां। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव एक नई राजनीतिक यात्रा पर निकलने वाले हैं। यह यात्रा सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर होते हुए वैशाली तक जाएगी। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों को पत्र भेजकर इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी की यह पांच दिवसीय यात्रा होगी, जिसमें वे करीब 10 जिलों के कई विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे।
तेजस्वी यादव का जनसंवाद कार्यक्रम
यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव प्रत्येक जिले में किसी एक स्थान पर जनसंवाद कार्यक्रम भी करेंगे। इसे हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें तेजस्वी भी शामिल हुए थे।
तेजस्वी के कई राजनीतिक यात्राएं
गौरतलब है कि इससे पहले भी तेजस्वी कई राजनीतिक यात्राएं कर चुके हैं। फरवरी 2024 में उन्होंने जन-विश्वास यात्रा निकाली थी, जबकि 2018 में उन्होंने “एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ” साइकिल यात्रा भी शुरू की थी। इस यात्रा को आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
CM Nitish: बिहारः CM नीतीश ने महिलाओं को दी सौगात, 80 पिंक बसें हुई शुरू