न्यूयार्क, एजेंसियां। टेक कंपनी गूगल ने अपने 28 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी के मुताबिक ये सभी राजनीति कर रहे थे। कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने अपने कर्मचारियों से पॉलिटिक्स को वर्कप्लेस से दूर रखने को कहा है।
CEO ने ये बात गूगल से 28 कर्मचारियों को निकालने के बाद कंपनी के कर्मचारियों के लिए लिखे एक ब्लॉग पोस्ट में कही है।
इसमें उन्होंने कर्मचारियों को एक तरह से आदेश दिया कि दफ्तर आकर वे काम करें, न कि राजनीति में उलझें। ‘मिशन फर्स्ट’ शीर्षक वाले अपने नोट में पिचाई ने कहा कि कंपनी की पॉलिसी और एक्सपेक्टेशंस क्लीयर हैं। ऑफिस में पॉलिटिक्स के लिए कोई जगह नहीं है।
दरअसल, कुछ कर्मचारी कंपनी के $1.2 बिलियन के निंबस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे, जो अमेजन के साथ एक ज्वाइंट प्रोजेक्ट है। इसमें इजरायल सरकार और सेना को क्लाउड सर्विस देने की बात कही जा रही है।
प्रोजेक्ट के विरोध में न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और सनीवेल शहरों में गूगल के ऑफिसों में घंटों तक धरना देने के बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने खुद को परिसर से बाहर निकाले जाने का लाइवस्ट्रीम किया था।
इसके बाद गूगल ने 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।
इसे भी पढ़ें