गोड्डा। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि राज्य में बहुत जल्द शिक्षकों की बहाली होगी।
चुनाव बाद जून महीने में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने गोड्डा में चुनावी सभा के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का चेहरा मुरझाया हुआ है। 2014 में भाजपा ने महंगाई, गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के नाम पर चुनाव लड़ा, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने सभी वादों को भूल गई।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को झूठे केस में जेल भेजा गया है। राज्य सरकार ने किसानों और जनता के हित में कई काम किए हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जून माह से चांडिल डैम का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा।
हमारी सरकार ने सभी को पेंशन दिया, जबकि भाजपा ने ग्यारह लाख राशन कार्ड को डिलीट किया।
उन्होंने कहा कि पांच हजार स्कूल को भाजपा सरकार ने बंद करवाया। हमारी सोच है कि गांव का युवा भी बीडीओ और सीओ बने।
तीर कमान पर वोट देकर भाजपा को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।
इसे भी पढ़ें