Sunday, October 19, 2025

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को अवमानना का नोटिस भेजा [West Bengal teacher recruitment scam: Supreme Court sends contempt notice to Mamata Banerjee]

- Advertisement -

Teacher recruitment scam :

नई दिल्ली, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवमानना का नोटिस भेजे जाने की खबर है। ममता ने आरएफए- एसएससी(स्कूल सेवा आयोग) घोटाले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ टिप्पणी की थी।

ममता बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में बर्खास्त शिक्षकों के एक समुह से मुलाकात के क्रम में उनका समर्थन करने की घोषणा करते हुए आश्वासन दिया था कि उनकी नौकरी जाने नहीं देंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2016 के पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती के माध्यम से की गयी 25,752 स्कूल नौकरियों की नियुक्तियों को कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा रद्द करने के फैसले पर मुहर लगा दी थी।

Teacher recruitment scam: ममता ने कहा मैं जेल जाने के लिए हूं तैयार

ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अपनी नौकरी खोने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि आप यह मत समझिए कि हमने इसे(फैसले) स्वीकार कर लिया है। हम पत्थर दिल नहीं हैं, ऐसा कहने के लिए मुझे जेल भी हो सकती है, लेकिन मैं जेल जाने को तैयार हूं. ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने इसे बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने की साजिश करार दिया था। भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ममता के खिलाफ न्यायालय की अवमानना का नोटिस जारी किया गया है, जो सही है।

मैं इसका पूरा समर्थन करता हूं और इसका स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा, कोई भी व्यक्ति, चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हो, जो संविधान और सर्वोच्च न्यायालय का अनादर करता है, उसे परिणाम भुगतने होंगे। बहुत हो गया! यह सिर्फ़ बंगाल के बारे में नहीं है. यह न्याय के बारे में है. कानून के शासन के बारे में है।

इसे भी पढ़ें

Teacher Recruitment Scam: शिक्षक भर्ती घोटालाः भाजपा बोली- ममता बनर्जी को जेल भेजेंगे, उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories