जमशेदपुर : देश और राज्य के विकास में टाटा समूह की बड़ी भूमिका रही है। यह राज्य की उद्योग नीति का ही प्रतिफल है कि टीसीआइएल के विस्तारीकरण के लिए भूमि पूजन किया गया है। इससे पूर्व भी बोकारो में सीमेंट फैक्ट्री का विस्तारीकरण हुआ और वहां से उत्पादन भी शुरू हो चुका है। सोमवार को ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं।
वे द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड जमशेदपुर की विस्तार परियोजना के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा
उन्होंने कहा कि टाटा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। जल्द यह राज्य की जनता को समर्पित होगा। राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा। इसके लिए नीतियां बने ताकि अधिक से अधिक उद्योग लगे।
सरकार बनने के बाद नई उद्योग नीति बनायी गयी। इस क्रम में कई औद्योगिक घरानों का सहयोग प्राप्त हुआ। टाटा समूह के लोग भी उद्योग नीति की लॉन्चिंग के दौरान उपस्थित थे। इसका बेहतर परिणाम देखने को मिला है। इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन समेत कंपनी के वरीय अधिकारी मौजूद थे।