नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाना गलत और असंवैधानिक है।
राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्पतिवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रियंका गांधी का यह रिएक्शन अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के ठीक बाद आया है। अरविंद केजरीवाल को करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।
कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि केजरीवाल की टीम राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची और तुरंत सुनवाई की अर्जी दी थी।
इसे भी पढ़ें
बायजू की ईजीएम के खिलाफ निवेशकों का एक समूह एनसीएलटी पहुंचा, फौरी राहत नहीं