Syllabus of Jharkhand schools:
रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों के सिलेबस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगले साल वर्ष 2026 में कक्षा 1 से 4 तक के पाठ्यक्रमों में बदलाव होगा। जबकि वर्ष 2027 में कक्षा 5 से 8 तक के सिलेबस में बदलाव देखने को मिलेगा। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद् के नेतृत्व में यह बदलाव किया जा रहा है। इसके लिए विषय विशेषज्ञों और शिक्षकों के सहयोग से पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
Syllabus of Jharkhand schools: राज्य को बेहतर ढंग से समझेंगे बच्चेः
नए सिलेबस में राज्य के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश को समझाया जायेगा। इसके अलावा अब बच्चे अपने राज्य के महापुरुषों से लेकर आंदोलनकारियों के बारे में भी पढ़ेंगे। झारखंड आंदोलनकारी गुरुजी शिबू सोरेन की जीवनी, जयपाल सिहं मुंडा, रामदयाल मुंडा समेत कई महापुरुषों के बारे में बच्चों को पढ़ाया जायेगा। खेल जगत में राज्य का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और राज्य के खिलाड़ियों के बारे में भी बच्चे अब स्कूल में पढ़ेंगे। इनमें महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल होंगे। इससे बच्चों को अपने राज्य को बेहतर ढंग से जानने का भी मौका मिलेगा।
Syllabus of Jharkhand schools: नये तरीके से होगा पुस्तकों का वितरणः
झारखंड में पश्चिम बंगाल की तर्ज पर पाठ्य पुस्तकों का वितरण होगा। यह व्यवस्था अगले शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2026 से झारखंड में लागू की जाएगी। इसमें अप्रैल महीने में एक पखवाड़ा के अंदर राज्य भर में एक साथ किताबों का वितरण किया जाएगा। राज्य भर के स्कूलों में 2026 के नए शैक्षणिक सत्र से एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच किताबों को वितरण होगा। इसके लिए किताबों की छपाई के साथ-साथ प्रखडों तक पहुंचाने की कार्रवाई मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।
इसे भी पढ़ें
झारखंड के स्कूलों में बनाए जाएंगे बच्चों के आधार कार्ड, अपग्रेड भी होंगे