कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं।
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए ममता सरकार पर कई सवाल खड़े किए। इसके बाद से ही ममता बनर्जी की सरकार पर सवाल उठ रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी बोस राजधानी दिल्ली गये हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। वो गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।
इसके बाद अटकलें बढ़ीं कि क्या पश्चिम बंगाल में ममता सरकार खतरे में हैं, क्या राज्यपाल राज्य में राष्ट्रपति शासन की भूमिका बना रहे हैं।
इसे भी पढ़ें