रांची। गर्मियों का मौसम आते ही शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बढ़ते तापमान की वजह से हीट स्ट्रोक, हीट क्रैम्प, सिरदर्द, मसल्स ऐंठन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है।
इस गर्मी में शरीर को ठंडक देने और एनर्जी बनाए रखने के लिए प्राकृतिक उपायों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है।
Summer: गोंद कतीरा और खस की जड़: गर्मी में राहत के प्राकृतिक उपाय
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और एनर्जी देने के लिए गोंद कतीरा और खस की जड़ (वेटिवर) बेहद फायदेमंद होते हैं। इन दोनों का सेवन न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि पेट की समस्याओं जैसे मुंह के छाले और कब्ज से भी राहत देता है।
Summer:खस की जड़ (वेटिवर):
खस की जड़ का इस्तेमाल गर्मियों में सदियों से होता आ रहा है। खस के अर्क से बना शरबत लू लगने से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, अगर खस की जड़ को पानी में डालकर नहाया जाए तो यह स्किन प्रॉब्लम्स को भी कम करने में मदद करता है।
Summer:गोंद कतीरा:
गोंद कतीरा पेट की गर्मी को कम करता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक कूलेंट है, जो शरीर के अंदर से ठंडक प्रदान करता है।
इन दोनों को मिलाकर कैसे पिएं?
इन दोनों का संयोजन एक आसान और प्रभावी उपाय हो सकता है। गोंद कतीरा और खस की जड़ को एक लीटर पानी में मिलाकर दिनभर पीने से शरीर को ठंडक मिलेगी, साथ ही यह कब्ज, ब्लॉटिंग और इनडाइजेशन जैसी समस्याओं से राहत देगा। जब पानी खत्म हो जाए, तो उसमें और पानी भरकर इसे फिर से पिएं। रोजाना ताजे गोंद कतीरा और खस की जड़ से तैयार पानी पीने से आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे।
Summer:ध्यान रखने योग्य बातें
• खस की जड़ को पानी में भिगोने से पहले इसे अच्छी तरह धो लें।
• खस और गोंद कतीरा का पानी प्लास्टिक या कॉपर की बोतल में न बनाएं, क्योंकि इससे इनकी प्रभावशीलता पर असर पड़ सकता है।
इस तरीके से आप गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं और शरीर को ठंडक देने के प्राकृतिक उपाय अपना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें