Sunday, October 19, 2025

अवैध खनन रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: कोयला सचिव

- Advertisement -

कोलकाता, एजेंसियां : कोयला मंत्रालय में सचिव अमृत लाल मीणा ने अवैध खनन रोकने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि इसपर लगाम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मीणा ने यहां 17वें भारतीय कोयला बाजार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 69 खदानों को स्थायी रूप से बंद करने की पहचान प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा।

कोयला सचिव ने कहा कि जिन 225 खदानों में कोयला उत्पादन बंद हो गया है, उनका इस्तेमाल सौर पार्क और पंप भंडारण उद्यमों जैसी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए दोबारा करने की कोशिश की जा रही है।

मीणा ने कहा, ‘‘अवैध खनन को रोकना सरकार के लिए एक उच्च प्राथमिकता है। हमने बंद और परित्यक्त खदानों का जायजा लिया है और सर्वेक्षण किया है।

हम इन बंद खदानों को निजी क्षेत्र को देने की कोशिश कर रहे हैं जहां संसाधन उपलब्ध हैं। जहां यह संभव नहीं है, वहां पर खदानें स्थायी रूप से बंद हो जाएंगी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार पीएम गति शक्ति के तहत रेलवे संपर्क के जरिये सभी कोयला खदानों को सहायता प्रदान करेगी, चाहे वह सार्वजनिक हो या वाणिज्यिक।

रेल निकासी संपर्क के लिए लगभग 38 परियोजनाओं की पहचान की गई है जो वर्तमान में विकास के विभिन्न चरणों में हैं।

कोयला सचिव ने कहा कि भारत वित्त वर्ष 2025-26 तक एक अरब टन और 2030 तक 1.5 अरब टन से अधिक उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार है।

हालांकि, आने वाले समय में ऊर्जा की मांग में कोयले की हिस्सेदारी घट सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘कोल इंडिया को चालू वित्त वर्ष के लिए 78 करोड़ टन के लक्ष्य के साथ, 2025-26 तक एक अरब टन के लक्ष्य तक पहुंचने की उम्मीद है।’’

मीणा ने भूमिगत खनन में निजी क्षेत्र की कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ने के साथ नीलाम की गई कई वाणिज्यिक खदानों से सफल उत्पादन पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 100 से अधिक कोयला ब्लॉक को नीलामी के लिए रखा है।

इसे भी पढ़ें

झुकिए मत, लेकिन हत्यारे भी मत बनिए : बाबूलाल मरांडी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

JMM alliance: बिहार में JMM गठबंधन से अलग, झारखंड में…?

JMM alliance: रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से अलग हो गया है। अब जेएमएम बिहार की 6 विधानसभा सीटों...

Diwali-Chhath: दिवाली-छठ में यात्रियों की भीड़, तीन गुना बढ़ा हवाई किराया

Diwali-Chhath: रांची। दिवाली और छठ पर्व के चलते रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे प्रशासन...

Firing in Ranchi: कांके रोड के चौपाटी रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या

Firing in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के पॉश इलाके कांके रोड पर स्थित प्रसिद्ध चौपाटी रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना हुई। रेस्टोरेंट...

PLFI supremo Dinesh Gope: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप पर 20 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप, पत्नियों सहित 20...

PLFI supremo Dinesh Gope: रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के...

Dhanteras 2025: रांची में 105 किलो सोना व 200 किलो चांदी बिकीं

Dhanteras 2025: रांची। धनतेरस पर बाजार में धन बरसा। लोगों ने खूब खरीदारी की। सिर्फ रांची में ही 30 से ज्यादा दुकानदारों के मुताबिक करीब...

JSSC exam results news: JSSC ने संशोधित रिजल्ट किया जारी, परीक्षा में 129 और अभ्यर्थी सफल, झारखंड में 6538...

JSSC exam results news: रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) परीक्षा 2025 का संशोधित अतिरिक्त परिणाम...

Ritu Jaiswal: परिहार में सियासी बवाल: राजद की ऋतु जायसवाल ने किया बागी ऐलान, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया...

Ritu Jaiswal: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद नेतृत्व और स्थानीय नेताओं के बीच सियासी मतभेद एक बार फिर सामने आए हैं। परिहार...

Dog squads checking: त्योहारों के मौके पर डॉग स्क्वायड के साथ ट्रेनों की हो रही जांच

Dog squads checking: धनबाद। धनबाद में त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। धनबाद से प्रस्थान करने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories