मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार शिखर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स ने 75,636 का हाई बनाया। इससे पहले बीते दिन 23 मई सेंसेक्स ने 75,499 का हाई बनाया था।
वहीं, निफ्टी ने 23,026 का हाई बनाया। इससे पहले निफ्टी भी बीते दिन 23 मई को 22,993 का हाई बनाया था।
हालांकि, बाजार ऊपरी स्तर से नीचे आकर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 7 अंक की गिरावट के साथ 75,410 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं, निफ्टी में 10 अंक की गिरावट रही, ये 22,957 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी और 21 में गिरावट देखने को मिली।
इसे भी पढ़ें